| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सिकंदराबाद में आयोजीत राष्ट्रीय बेंचप्रेस प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड की टीम ने चार स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और एक कांस्य पदक जीता है ।
यह प्रतियोगिता पांच दिन चलेगी। सोमवार को एक्वप्डि वर्ग के ईवेंट हुए। झारखंड के लिए इंद्रजीत सिंह, विनोद पात्रा, हरदीप सिंह और मोहम्मद सकरुद्दीन ने गोल्ड मेडल जीता है। वहीं अभिषेक और रितु सिंह को रजत पदक प्राप्त हुआ है। सोनू शर्मा कांस्य पदक अपने खाते में डालने में कामयाब रहे।
इस प्रतियोगिता से वर्ल्ड बेंच प्रेस और एशियन चैंपियनशिप के लिए भी टीम का चयन किया जाएगा।







