| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भोपाल में आयोजित 17 वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की आशा किरण बारला ने गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले आज सुबह के सत्र में आशा किरण बारला ने 2:08.45 सेकंड के यूथ नेशनल एथलेटिक्स का नया मीट रिकॉर्ड बनाते हुए 800 मीटर बालिका वर्ग के हीट में ही एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए टिकट हासिल कर लिया था। अक्टूबर माह में आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने भारतीय टीम के लिए आहर्ता पूरी की है।
गौरतलब है कि कुवैत में यूथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है और नेशनल एथलेटिक्स इवेंट के माध्यम से उन्होंने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए आहर्ता पूरी कर ली है।







