| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैच के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में झारखंड के ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर चुना गया है। ईशान वन डे और T 20 के बाद अब टेस्ट डेब्यू के लिए भी तैयार हैं।
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। पहले 2 मैच के लिए BCCI ने शुक्रवारको टीम घोषित कर दी है। ऋषभ पंत अभी चोटिल हैं इसलिए उनकी जगह बतौर विकेटकीपर ईशान किशन को मौका मिला है। वनडे और T 20 में तहलका मचानेवाले सूर्यकुमार यादव को भी टेस्ट टीम में पहली बार जगह मिली है।
भारतीय टीम इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट और सूर्यकुमार यादव।







