| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
7वीं सीनियर झारखंड राज्य पुरुष महिला नेट बॉल प्रतियोगिता 2023 का समापन हो गया। यह प्रतियोगिता रातू वेलांगी दयानंद एकेडमी के प्रांगण में आयोजित की गई।
यह नेट बॉल प्रतियोगिता 10 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित हुई, इस प्रतियोगिता में 8 जिलों के 16 टीमों ने भाग लिया, समापन समारोह के मौके पर मंगल मिंज, अजय महतो किरण देवी और संघ के पदाधिकारी अब्दुल कादिर भूपेंद्र नाथ राजेंद्र प्रसाद के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया।
गोड्डा ने जीता खिताब
पुरुष वर्ग में गोड्डा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दुमका की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। रांची की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, महिला वर्ग में गोड्डा प्रथम, दुमका द्वितीय एवं रामगढ़ तृतीय स्थान हासिल किया।
निर्णायक गुंजन कुमार झा अजय कुमार चौहान पिंटू कुमार दास,मुख्य निर्णायक गणेश कुमार प्रमोद कुमार ठाकुर थे।







