| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के मोरहाबादी मैदान में रांची एथलेटिक्स एसोसिएशन और युवा स्वाभिमान संघ के तत्वावधान में युवा दिवस के अवसर पर रन फॉर रांची और यूथ आइकॉन अवार्ड का आयोजन किया गया। मौके पर अतिथि के रूप में रांची के विधायक सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा, मुनचुन राय समेत कई लोग शामिल हुए।


2.50 किलोमीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर राजन कुमार, द्वितीय स्थान पर टिंकु कुमार आर्यन और तृतीय स्थान पर प्रदीप कुमार रहे और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर संघमित्रा द्वितीया में सुशांती कुमारी ,तृतीय स्थान पर सबिता टोप्पो रही।
रांची ज़िला एथलेटिक्स संघ और युवा स्वाभिमान संघ के तत्वावधान में रांची सहित झारखंड के विभिन्न ज़िलों के योग, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कृषि, समाजसेवा और प्रशिक्षक क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को यूथ आइकॉन अवार्ड सह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम
खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अल्बर्ट एक्का चौक से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का फ्लैग ऑफ निदेशक सरोजनी लकड़ा द्वारा किया गया। प्रभात फेरी कार्यक्रम में एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र ,भारत स्काउट एंड गाइड, एनसीसी एवं झारखंड सरकार द्वारा संचालित डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र एवं आवासीय प्रशिक्षण केंद्र से लगभग 1200 युवाओं ने भाग लिया।
खेल मंत्री समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में खेल मंत्री हफीजुल हसन खेल विभाग के सचिव मनोज कुमार ,संयुक्त सचिव हिमांशु शेखर, खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा के अलावे एनसीसी ,नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस एवं भारत स्काउट गाइड के अधिकारी भी उपस्थित थे।







