| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
जैप आईटी और झारखंड स्टेट डाटा सेंटर के बीच क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जैप आईटी की टीम ने झारखंड स्टेट डाटा सेंटर की टीम को हराकर विजेता का खिताब जीता।
गौरतलब है कि एचएमटीपी मैदान में जैप आईटी और झारखंड स्टेट डाटा सेंटर के बीच क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 खेला गया। इस टूर्नामेंट में ऑलराउंडर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अभिषेक कुमार को मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बेट्स मैन का पुरस्कार प्रदान किया गया। राजीव कुमार को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र गिरी, मनोज मिश्रा अतिथि के रुप में मौजूद रहे।







