| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
वनबंधु परिषद रांची चैप्टर के एकल अभियान के तहत बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम खेलगांव, रांची में आयोजित दो दिवसीय दक्षिण झारखंड संभाग प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया।
रविवार को आयोजित विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धा में बच्चों ने भाग लिया और अपने खेल का प्रदर्शन किया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैम्पियन रामगढ़ जिला बना। वहीं, रातू, रांची उपविजेता बना। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दीपक रोशन और पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने विजेताओं को टॉफी देकर सम्मानित किया।
टॉप पर रहा रामगढ़ जिला
रामगढ़ जिला को नौ गोल्ड, चार सिल्वर और दो ब्रान्ज मेडल मिला। रामगढ़ को कुल 59 प्वाइंट मिले। वहीं, रातू को पांच गोल्ड, तीन सिल्वर और पांच ब्रान्ज मिला। कुल 39 प्वाइंट प्राप्त हुए।
कई लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्वी क्षेत्र की सचिव रेखा जैन, वनबंधु परिषद के अध्यक्ष रमेश धरणीधरका, वनबंधु परिषद रांची चैप्टर के सचिव जयदीप मोदी, डीएवी स्कूल पूर्वी क्षेत्र के निदेशक एमके सिन्हा, झारखंड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री, अनुपमा राजगढ़िया
प्रतिस्पर्धा हुई आयोजित
समापन समारोह के पूर्व बिरसा मुंडा एथलेटिक स्टेडियम में रविवार को भी दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद की प्रतिस्पर्धा हुई। वहीं, टाना भगत स्टेडियम में कुश्ती, कबड्डी खेल की प्रतिस्पर्धा का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता के विजेता बच्चे फरवरी माह में राष्ट्रीय खेल में सहभागिता देने के लिए लखनऊ जाएंगे। जो बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर विजेता घोषित होंगे, उन्हें स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया अपनी देखरेख में प्रशिक्षित करेगा।







