| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
महाराष्ट्र साइकिलिंग एसोसिएशन और साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 27वां नेशनल सीनियर, जूनियर, सब जूनियर रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप 7 से 10 जनवरी 2023 तक सिन्नर नासिक महाराष्ट्र में आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता के अंडर 16 बालक वर्ग में मांस स्टार्ट स्पर्धा में 40 किलोमीटर की दूरी 01:31: 20 सेकंड में पूरी कर नारायण महतो ने स्वर्ण पदक जीता है। पदक जीतने पर स्वर्ण पदक विजेता नारायण महतो एवं पुरुष बालक टीम प्रशिक्षक जितेंद्र महतो, सहायक प्रशिक्षक प्रथम कुमार शर्मा, बालिका टीम प्रशिक्षका गुलनची बांडा व टीम मैनेजर नरेश कुमार महतो को झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष ने बधाई दी है और खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है।







