| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारत सरकार के खेलकूद युवा कार्य मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय खो-खो महासंघ के निर्देश पर झारखंड राज्य खो खो महासंघ के तत्वावधान में 16 जनवरी से 19 जनवरी 2023 तक रांची में पहली बार खेलो इंडिया बालिका जूनियर और सब जूनियर खो खो राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया जा रहा है।
इस राष्ट्रीय आयोजन में देश भर से 24 टीमों की 500 बालिका खो-खो खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। इन दोनों वर्गों में झारखंड की टीम भी हिस्सा लेंगी।
खिलाड़ियों के ईनाम पर खर्च होंगे 12 लाख रुपये
12 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि रखी गई है। प्रथम स्थान आने वाली टीम को 2 लाख 75 हजार रुपये, दूसरे स्थान आने वाले टीम को 1 लाख 75 हजार रुपये और तीसरा व चौथा स्थान वाली टीम को 75-75 हजार रुपए की इनामी राशि दी जाएगी। इसकी जानकारी खो-खो संघ के चेयरमैन सह विधायक सीपी सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने दी है।
मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का मेंटेनेंस चिंता का विषय
मौके पर एक सवाल के जवाब में विधायक सीपी सिंह ने कहा कि खेल गांव के मेंटेनेंस पर जो भी राशि खर्च हो रही है वो बहुत कम है। इसके लिए राज्य सरकार और सीसीएल को सोचना होगा।







