| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बांग्लादेश में 2 से 10 फरवरी तक SAFF U 20 Womens Championship और 4 से 12 मार्च तक AFC अंडर 20 Womens Championship Q राउंड की प्रतियोगिता आयोजित होगी। इन प्रतियोगिताओं को लेकर ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) की ओर से इंडिया अंडर 20 ट्रेनिंग कैंप की घोषणा की गई है।




इस कैंप में झारखंड से 9 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चेन्नई में 8 जनवरी से 23 जनवरी तक यह कैम्प आयोजित है। भारत के विभिन्न राज्यों से कुल 35 खिलाड़ियों का चयन इस कैम्प के लिए किया गया है।
झारखण्ड से चयनित खिलाड़ी
| अस्टम उरांव, पूर्णिमा कुमारी, नीतू लिंडा, अनिता कुमारी, अमीषा बाखला और सुनीता मुंडा, सुधा अंकिता तिर्की,अंजली,सुमति कुमारी |
गौरतलब है कि इनमें से नो खिलाड़ी अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप में भारतीय टीम से खेल चुकी है।







