| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
22वीं झारखंड स्टेट टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो गया। आज अंतिम दिन खेले गए मैचों में अंडर 15 बालिका में पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे ने गढ़वा की अंजलि कुमारी को 4-0 से, बालक वर्ग में नीतीश मेहता ने अपने ही जिला गढ़वा के अनिमेष पांडे को 4-1 से हरा कर खिताब को जीता है।
अंडर 17 बालिका में अर्चिता डे ने धनबाद की सृजनी चैटर्जी को 4-0 से और बालक वर्ग में नीतीश मेहता ने अपने ही जिला के अनिमेष पांडे को हराया और अंत में महिला एकल में पूर्वी सिंहभूम की सानिया बनर्जी ने गढ़वा के आयुषी कुमारी को 4-0 से और पुरुष वर्ग में पश्चिमी सिंहभूम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवाजी राय ने पूर्वी सिंहभूम के मृण्मय प्रधान को 4-0 से हराकर आठवीं बार चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। मैच का संचालन किरण बिहारी शुक्ला का निर्णायक मंडली ने किया।
समापन समारोह के मौके पर कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता सह रामगढ़ DSO रूपा रानी तिर्की शामिल हुई। इस दौरान खेल जगत के और भी कई लोग मौजूद थे।







