| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
संतोष ट्रॉफी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम का कैंप धनबाद के सिजुआ ग्राउंड में 6 से 18 जनवरी तक आयोजित है। कैंप के लिए रांची के 11 फुटबॉलरों को आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि 4 जनवरी को चक्रधरपुर के रेलवे ग्राउंड में खेले गए अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट में रांची की टीम ने जमशेदपुर को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था। यह पहली बार है कि कैंप के लिए रांची से 11 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। यह छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के लिए सम्मान की बात है।
इन खिलाड़ियों को किया गया आमंत्रित
सोमरा मुंडा, रोहित तिग्गा, मनजीत करमाली, रोहन कच्छप, सुशील कच्छप, पवन नायक, शंकर उरांव, रेमंड लकड़ा, उपेंद्र हजाम, नीतीश कुमार और बिमल कच्छप।







