| जयपुर/रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ पहली पारी में झारखंड की टीम मात्र 92 रन पर सिमट गई। इसके बाद तेज गेंदबाज आशीष कुमार की शानदार गेंदबाजी की बदौलत झारखंड ने मिनी वापसी की लेकिन तब तक पहली पारी के आधार पर राजस्थान को बढ़त मिल चुकी थी। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक राजस्थान ने 4 विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। आशीष ने चारो विकेट झटके। राजस्थान के लिए यश कोठारी ने 52 रन बनाए।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड की पारी 47 ओवर में मात्र 92 रन पर सिमट गई। मात्र तीन बल्लेबाज आर्यमन सेन 38, अनुकूल रॉय 16 और कुमार देवव्रत 15 ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। राजस्थान की ओर से अनिकेत व तनवीर ने 4-4 और ऋतुराज ने 2 विकेट लिए।







