| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कॉटिश स्कवैश में झारखंड की बेटी आद्या बुधिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया है। जेसी लिंडसे स्काटिश स्क्वैश प्रतियोगिता में आद्या जूनियर ओपन में ये उपलब्धि हासिल की। फाइनल मुकाबले में USA की जुडी लिऊ के हाथों पराजय झेलना पड़ा। U13 वर्ग की ये प्रतियोगिता स्कॉटलैंड में 28 से 30 दिसंबर तक आयोजित हुई, जिसमें कुल 180 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
गौरतलब है कि आद्या रांची की रहनेवाली है। अब आद्या बुधिया के साथ ब्रिया शर्मा भी एचसीएल 12वीं इंडियन जूनियर ओपन चैंपियनशिप में झारखंड इंडिया को रिप्रेजेंट करेंगे। आद्या की कोच पुनीत पारिक और सेंटर संचालक श्वेता बुधिया ने कहा कि जनवरी में होने वाले जूनियर चैंपियनशिप में रांची के खिलाड़ी और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।







