| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
120वीं जयंती पर मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा राज्य भर में आज याद किए जा रहे हैं। राजधानी रांची में भी कई संस्थानों और खेल विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा याद किए गए। जयंती के अवसर पर राजकीय बालिका उच्च विद्यालय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू में आवासीय प्रशिक्षण केंद्र बरियातू और एकलव्य हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के बीच एक मैत्री मैच का भी आयोजन किया गया।


इस मैच में आवासीय बालिका प्रशिक्षण केंद्र की टीम ने एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र की टीम को 2-1 से पराजित किया। मौके पर जयपाल सिंह मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पण किया गया। इस दौरान ओलंपियन मनोहर टोपनो, अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल की खिलाड़ी सह DSO रामगढ़ रूपा रानी तिर्की, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह समेत हरीश कुमार और मेयर आशा लकड़ा और खेल जगत से जुड़े कई लोग शामिल हुए। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भी कई सामाजिक संगठनों ने जयपाल सिंह मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया है।









