| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सौरभ तिवारी के शानदार शतक की बदौलत सर्विसेज के खिलाफ झारखंड मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। सौरभ ने 165 रन की पारी में 17 चौके और 3 छक्के लगाए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सौरभ का ये 20वां शतक है। सौरभ की पारी की बदौलत झारखंड ने 8 विकेट पर 551 रन बनाकर घोषित कर दी। अनुकूल रॉय ने 57 और शाहबाज नदीम ने नाबाद 60 रन बनाए। सौरभ ने अनुकूल रॉय और शाहबाज नदीम के साथ बड़ी साझेदारी कर झारखंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
184 रन से पिछड़ने के बाद सर्विसेज ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट खोकर 22 रन बना लिए हैं। सर्विसेज की टीम अभी भी 162 रन के पीछे है। झारखंड के लिए







