| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
कबड्डी एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड और बोकारो जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित 32 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक /बालिका कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सभी बालक और बालिका खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया।
दूसरे दिन बालक वर्ग में हरियाणा, विदर्भ, राजस्थान, ओड़ीसा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब एवं बालिका वर्ग में हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, असम ,दिल्ली, छत्तीसगढ़, पंजाब, विदर्भ, उत्तराखंड, कर्नाटक, बिहार, गोवा हिमाचल प्रदेश एवं राजस्थान की टीमें प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
चैंपियनशिप के दूसरे दिन खेले गए मैचों के परिणाम
बालक वर्ग
पहले खेले गए मैच में कर्नाटक की टीम ने पांडिचेरी की टीम को 54 -14 अंकों से, छत्तीसगढ़ में जम्मू एंड कश्मीर की टीम को 53-15 से, उत्तराखंड ने गोवा को 44-40 से, राजस्थान ने असम को 42-17 से,
हरियाणा ने झारखंड को 56-12 से, बिहार ने मणिपुर को 38-16 से आंध्र प्रदेश ने केरल को 41-13 से, महाराष्ट्र ने त्रिपुरा को 49-16, से कर्नाटक ने दिल्ली को 36-33 से, मध्यप्रदेश ने जम्मू एंड कश्मीर को 33 – 8 से, हिमाचल प्रदेश ने गोवा को 47 – 44 से , ओडिशा ने असम को 34 – 33 से, उत्तर प्रदेश ने बाका को 56-19 से, पंजाब ने तमिलनाडु को 36-35 से गुजरात ने पांडिचेरी को 47-30 से, बिहार ने बाका को 42-4 से पराजित किया।
बालिका वर्ग
बिहार ने केरल को 44 -13 से, कर्नाटक ने उत्तराखंड को 63 – 59 से, पंजाब ने त्रिपुरा को 35 – 4 से, दिल्ली ने पांडिचेरी को 47 – 21 से, उत्तर प्रदेश ने असम को 46 – 26 से, तमिलनाडु ने झारखंड को 35 – 10 से, हरियाणा ने ओड़िसा को 28 – 9 से, हिमाचल प्रदेश ने मणिपुर को 52 – 16 से, बिहार ने बाका को 33 – 29 से हराया है।







