रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग का खिताबी मुकाबला ओरमांझी रांची (रांची विनर) और अनगड़ा रांची (रांची रनर) के बीच होगा। वही पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला धनबाद विनर और दुमका रनर के बीच खेला जाएगा।
बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में रांची विनर ने धनबाद विनर को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मुकाबला एकतरफा रहा और रांची विनर की पूनम ने 19वें, काजल ने 41वें और कलावती ने 60वें मिनट में गोल दागा।
मंदिर मैदान में महिला वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में रांची रनर ने धनबाद रनर को 1-0 से हरा खिताबी मुकाबले के लिए अपनी जगह सुरक्षित किया। रांची रनर की ओर से चमनी कुमारी ने मैच का एकमात्र गोल 43वें मिनट में किया।
बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में धनबाद विनर ने रांची विनर को 1-0 से हरा फाइनल में जगह बनाई। धनबाद के लिए विकास टुड्डू ने मैच के 31 वें मिनट में शानदार हेडर द्वारा गोल कर बढ़त दिलाई। मैच का ये एकमात्र गोल रहा।
मंदिर मैदान में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में दुमका रनर ने चाईबासा रनर को रोमांचक मुकाबले में हराया। गुरुवार को खिताबी मुकाबले बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले जाएंगे।