रांची
टीम sportsjharkhand.com |
तीसरी राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप अंधेरी स्पोर्ट्स कंपलेक्स मुंबई महाराष्ट्र में 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आयोजन किया गया। साथ ही 23 से 25 दिसंबर तक योगा वर्कशॉप का आयोजन भी हुआ।
इस प्रतियोगिता में 24 राज्यों से करीब 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन प्रतिभागियों का चयन किया गया था। जिसमें झारखंड के 6 प्रतिभागियों का चयन हुआ था। इसमें झारखंड के 4 प्रतिभागियों को पदक प्राप्त मिला है।
सब जूनियर बॉयज में अभ्रदीप दत्ता और पीयूष दत्ता ने आर्टिस्टिक पेयर में रजत पदक जबकि अभिषेक चौधरी राहुल कुमार महतो जूनियर बॉयज आर्टिस्टिक पेयर में कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर गर्ल्स में आशा रानी दिव्या माझी को आर्टिस्टिक पेयर में चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ।
इस प्रतियोगिता में झारखंड के नंद दुलाल दत्ता ने चीफ जज की भूमिका निभाई।