| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
27 से 29 दिसंबर तक रांची के खेल गांव के मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 32वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के लगभग 24 प्रदेशों के खिलाड़ी, रेफरी, मैनेजर और राष्ट्रीय थ्रोबॉल संघ के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
बताते चलें कि यह प्रतियोगिता मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। इसे लेकर झारखंड थ्रोबॉल एसोसिएशन की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर इसकी जानकारी दी गई है।







