| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
20 से 30 दिसंबर 2022 तक भुवनेश्वर में आयोजित क्वालीफाई खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता में आज सोमवार को हॉकी झारखंड के महिला टीम ने अपने लीग के अंतिम मैच में हॉकी पंजाब को 6-0 से पराजित किया है। आज के मैच में रजनी केरकेट्टा और प्रमोद्नि लकड़ा ने दो दो गोल जबकि बिनीमां धान और निक्की कुल्लू ने एक एक गोल दागा है।
झारखंड टीम के जीत पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोंनबेगी, चंद्रायानी मजूमदार, माइकल लाल, बिगन सोय, असरिता लकड़ा, झारखंड खेल प्राधिकरण के देवेंद्र सिंह, सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने बधाई और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है।
महिला टीम
रश्मि होरो, नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निक्की कुल्लू, प्रमोदनी लकड़ा, बिनिमा धान, बालो होरो, ईडलिन बागे, रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, निशा मिंज, अनुप्रिया सोरेन, पिंकी कुमारी,रीना कुल्लू, अंकिता डुंगडुंग,सलोमी कांडुलना, संजना होरो, मोनिका नाग।
कोच – सुभीला मिंज
मैनेजर – प्रतिमा तिर्की







