Saturday, November 21, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home Football

राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, खेल मंत्री की अनुपस्थिति में सचिव मनोज कुमार ने किया उद्घाटन

85000 खिलाड़ियों को खेल किट उपलब्ध कराया गया है

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
26-12-2022 @ 03:43 PM
in Football
0 0
A A
0
राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, खेल मंत्री की अनुपस्थिति में सचिव मनोज कुमार ने किया उद्घाटन
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com

मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में सोमवार से चार दिवसीय राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। खेल मंत्री हफीजुल हसन की अनुपस्थिति में विभागीय सचिव मनोज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, SAI SAG प्रभारी बिनोद कुमार सिंह, साझा के उपनिदेशक, सभी जिलों के खेल पदाधिकारी समेत कई विभागीय पदाधिकारी, कर्मचारी व खेल प्रशासक मौजूद रहे।

महिला वर्ग में रांची ने धनबाद को हराया, पुरुष वर्ग में रांची व धनबाद का मुकाबला बराबरी पर छूटा

प्रतियोगिता के मुकाबले सुबह से ही बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम और मंदिर मैदान में शुरू हो गए थे। फुटबॉल स्टेडियम में पुरुष वर्ग में खेले गए पहले मुकाबले में रांची और धनबाद के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में महिला वर्ग में रांची ने धनबाद को 2-0 से हराकर पूरे अंक बटोरे।

देखें परिणाम

आज खेले गए मैच के पुरुष वर्ग में धनबाद जोन के विजेता टीम ने रांची जोन के उपविजेता टीम को 2-0 से हराया पहला गोल धनबाद की ओर से राजकुमार मुर्मू ने 53 मिनट में अमर मुर्मू ने 62 मिनट में किया। दूसरे मैच में रांची जोन के विजेता टीम एवं धनबाद जोन के उपविजेता टीम के साथ खेला गया। दोनों टीमों ने एक-एक गोल कर मैच को ड्रॉ किया। रांची की ओर से 44वें मिनट में राजवंश एवं धनबाद की ओर से राहुल कुमार ने सातवें मिनट में गोल किया। मंदिर मैदान में भी दो महिला वर्ग के मैच खेले गए पहला मैच रांची जोन के विजेता एवं धनबाद जोन के विजेता टीम के साथ खेला गया। जिसमें रांची जोन के विजेता टीम ने धनवाद टीम के उपविजेता टीम को 2-0 से हराया। रांची की ओर से पूनम कुमारी ने 35वें मिनट में एवं सोनी कुमारी ने 48वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को विजय दिलाई। जबकि दूसरा मैच इसी मैदान में धनबाद जोन के विजेता एवं रांची जोन के उपविजेता के साथ खेला गया मैच गोल रहित रहा। अभी मैंच जारी है।

85000 खिलाड़ियों के वितरित किया गया किट

खेल सचिव व निदेशक ने अपने संबोधन में बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले लगभग 85000 खिलाड़ियों के बीच किट का वितरण किया जा चुका है। कुछ जिलों में तकनीकी कारणों से खिलाड़ियों के बीच किट का वितरण नहीं हो पाया है, लेकिन उन जिलों में भी जल्द से जल्द वितरण करने का निर्देश दे दिया गया है।

 

आयोजकों को ओलंपियन मनोहर टोपनो की याद देर से आई

अपने धरोहरों के सम्मान में खेल विभाग सदैव फिसड्डी रहा है। सोमवार को भी उद्घाटन समारोह के दौरान ऐसा नजारा ही नजारा देखने को मिला। आयोजकों की ओर से उद्घाटन कार्यक्रम की समाप्ति के बाद अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिए गए। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, SAI प्रभारी और JOA कोषाध्यक्ष को आयोजकों की ओर से स्मृति चिन्ह दिया गया। कुछ देर बाद आयोजको को गलती का एहसास हुआ फिर थोड़ी देर बाद ओलंपियन मनोहर टोपनो को भी स्मृति चिन्ह दिया गया।

 

Tags: All India Football FederationBirsa Munda Football Stadium MorhabadiDistrict Sports OfficerJharkhand Football AssociationSports Authority of JharkhandSports Directorate Jharkhand
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
SER ने अखिल भारतीय रेलवे फुटबॉल चैंपियनशिप का जीता खिताब

SER ने अखिल भारतीय रेलवे फुटबॉल चैंपियनशिप का जीता खिताब

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In