| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के तत्वाधान में आयोजित 22 वां झारखंड राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप का मेजबानी इस बार रामगढ़ जिला टेबल टेनिस संघ को दिया गया है।
रामगढ़ जिला टेबल टेनिस संघ के चेयरमैन हिमांशु कुमार झा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 3 जनवरी से लेकर 7 जनवरी तक रामगढ़ के प्रतिष्ठित स्कूल गुरुनानक पब्लिक स्कूल मे आयोजित किया जाएगा।
प्रतियोगिता का सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन कर लिया गया है, जिसमे रामगढ़ जिला टेबल टेनिस संघ के चेयरमैन हिमांशु कुमार झा, अध्यक्ष प्रवीण कुमार राजगढ़िया, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष परमदीप सिंह कालरा, गुरु नानक पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल हरजाव सिंह गांधी कर्यकारी अध्यक्ष सह आयोजन सचिव कीर्तीं गौरव, वरीय उपाध्यक्ष अरुण किरण मुखर्जी, उपाध्यक्ष दीपक सिंह, हरमीत सिंह कालरा, जिला संघ के सचिव राकेश कुमार मिश्रा , कार्यकारी सचिव सनी कुमार, सह सचिव दिनेश कुमार एवं गौतम सिंह बम, नीरज कुमार, प्रवीण कुमार मुख्य रूप से शामिल है.
झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के सह सचिव राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे राज्य के सभी जिलों से लगभग 250 बच्चे सिरकत करेंगे, जहां कैडेट, सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के महिला व पुरुष का सिंगल और डबल मैच सहित जिला चैंपियनशिप होगा।
इस प्रतियोगिता के आधार पर खिलाड़ियो का चयन होगा, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे झारखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे ।







