| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
43वीं अखिल भारतीय महिला रेलवे हॉकी चैंपियनशिप के चौथे दिन शुक्रवार को प्रशांत सिंह ADG/JAP और मण्डल रेल प्रबन्धक प्रदीप गुप्ता की उपस्थिती में लीग चरण का अंतिम मैच उत्तर रेलवे (Northern Railway) और दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) के बीच खेला गया।
मेजबान दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) की टीम ने लीग चरण के अपने सभी मैच जीत कर अपने पूल में सबसे उपर है।
आज कुल 4 मैच खेले गए, पहला मैच रेल कोच फ़ैक्टरी, कपूरथला (Rail Coach Factory, Kapurthala) बनाम पश्चिम रेलवे (Western Railway), दूसरा मैच मध्य रेलवे (Central Railway) बनाम उत्तर पूर्व रेलवे (North Eastern Railway), तीसरा मैच उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) बनाम पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) और चौथा मैच उत्तर रेलवे (Northern Railway) और दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) के बीच हटिया स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला गया।


रेल कोच फ़ैक्टरी, कपूरथला (RCF) बनाम पश्चिम रेलवे (WR) के बीच खेले गए मैच में रेल कोच फ़ैक्टरी, कपूरथला (RCF) की टीम 2-1 गोल से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से गगनदीप कौर एवं लालरेम सियामी ने 1-1 गोल तथा पश्चिम रेलवे (WR) की ओर से लिली एम. चानु ने 01 गोल किए।
मध्य रेलवे (CR) बनाम उत्तर पूर्व रेलवे (NER) के बीच खेले गए मैच में मध्य रेलवे (CR) की टीम 11-1 गोल से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से कप्तान रमनगहजुयाली आर, कविता विद्यार्थी और वंदना कटारिया ने 2-2 गोल, लालराऊत फेली एच, रंजीता एस, प्रीति दुबे, योगिता बोरा एवं रेणुका यादव ने 1-1 गोल और उत्तर पूर्व रेलवे (NER) की ओर से कोमल सिंह ने 01 गोल किए।
उत्तर मध्य रेलवे (NCR) बनाम पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के बीच खेले गए मैच में उत्तर मध्य रेलवे (NCR) की टीम 16-0 गोल से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से निशा ने 5 गोल, गुरजीत कौर ने 03 गोल, पिंकी, अंजलि गौतम एवं उपासना सिंह ने 02-02 गोल और नीलांजलि राय एवं बी सरीरा देवी ने 1-1 गोल किया।
लीग चरण का आखरी मैच उत्तर रेलवे (Northern Railway) और मेजबान दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) के बीच खेला गया। इस मैच में दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) की टीम 4-0 गोल से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से मर्निया लालरमनघाकी ने 2 गोल और निक्की प्रधान और सलीमा टेटे ने 1-1 गोल किए।


लीग चरण की समाप्ती के बाद पूल A से उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) एवं दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) तथा पूल B से रेल कोच फ़ैक्टरी, कपूरथला (Rail Coach Factory, Kapurthala) एवं मध्य रेलवे (Central Railway) की टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। सेमी फाइनल के दोनों मैच दिनांक 25 दिसम्बर को खेले जाएंगे







