| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारत में आयोजित नेत्रहीन T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब भारत नें जीता है। गौरतलब है कि खिताब तीसरी बार भारत ने जीता है। फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 120 रनों से मात दी थी और इस विश्व विजेता टीम में रांची के सुजीत मुंडा भी शामिल है। सुजीत मुंडा शनिवार सुबह रांची लौटे, रांची एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। खेल विभाग के पदाधिकारियों ने फूल माला पहना कर एयरपोर्ट पर सुजीत को सम्मान दिया।


बताते चलें कि जब सुजीत मुंडा इस टूर्नामेंट को खेलने रांची से रवाना हो रहे थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि वर्ल्ड कप लेकर ही वह वापस आएगा और उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए जीत कर ही रांची लौटे। सुजीत मुंडा का रांची एयरपोर्ट पर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।
5 दिसम्बर से बेंगलुरु में इस टूर्नामेंट का आगाज किया गया था, 17 दिसम्बर को फाइनल मुकाबला खेला गया था।







