| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
खेलकूद, युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता का समापन हो गया।


महिला वर्ग में रांची जिला ओरमांझी की टीम विजेता बनी और उपविजेता रांची अनगड़ा की टीम बनी। जबकि लातेहार जिला की टीम तृतीय स्थान प्राप्त किया । विजेता टीम को पचास हजार रुपए, स्वर्ण पदक, ट्रॉफी और उपविजेता टीम को पच्चीस हजार रुपए,रजत पदक, ट्रॉफी देकर देकर सम्मानित किया गया, जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम को कांस्य पदक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।


पुरूष वर्ग में विजेता रांची जिला टीम को पचास हजार रुपए,स्वर्ण पदक, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया और उपविजेता टीम को पच्चीस हजार रुपए, रजत पदक, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम को कांस्य पदक, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।


समापन समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि खेलकूद युवा,कार्य विभाग ,झारखंड सरकार के निदेशक सरोजिनी लकड़ा, विशिष्ट अतिथि अवर सचिव देव शंकर दास ,साझा के खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह , अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश कुमार महतो ने संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया।







