| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में जोनल स्तर के मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। शुक्रवार को बालिका वर्ग में खिताबी मुकाबला रांची के अनगड़ा और ओरमांझी के बीच हुआ। ओरमांझी और अनगड़ा के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा, निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर रहीं। मैच का परिणाम पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। जिसमें ओरमांझी ने 3-2 से जीत दर्ज की है। जैसे ही पेनल्टी शूटआउट खत्म हुआ, अनगड़ा की गोलकीपर और खिलाड़ी फफक कर ग्राउंड पर ही रो पड़े।
इस वीडियो को देखिए……







