| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
किर्गिस्तान देश की राजधानी बिस्केक शहर में संपन्न 9वीं वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत देश के लिए पदक जीतकर लौटे झारखंड के खिलाड़ी अशोक कुमार गुप्ता और प्रतिभा हेम्ब्रम से झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने मुलाकात कर उन्हें बधाई दी है। मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को आगे सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
किर्गिस्तान देश के बिस्केक शहर में संपन्न 9वीं विश्व स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व झारखंड राज्य के तीन खिलाड़ी अशोक कुमार गुप्ता, प्रतिभा हेम्ब्रम और हिमा तिर्की ने किया था। यह प्रतियोगिता 5 सितंबर से 10 सितंबर तक आयोजित हुई। वर्ल्ड स्ट्रेंथलिप्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ीयों का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला था।
प्रतियोगिता में अशोक ने एक स्वर्ण और एक रजत, प्रतिभा ने दो रजत एवं हिमा ने विश्व रिकॉर्ड के साथ एक स्वर्ण पदक हासिल कर देश और राज्य का नाम रौशन किया है।







