| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
हजारीबाग जिला खेल पदाधिकारी (DSO) उपवन बाड़ा को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। हजारीबाग में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल के दौरान प्रखंड स्तरीय प्रतियोगीता में एक टीम “नमो जर्सी” पहन कर मैदान में उतर गई थी। खबर छपने के बाद निदेशालय से जांच समिति भेजी गई थी। जांच समिति ने DSO को दोषी पाया था और अपनी अनुशंसा खेल निदेशक को दी थी। इसके बाद खेल निदेशक ने विभाग को अनुशंसा भेजी। आदेशों की अवहेलना तथा अपने दायित्वों व कर्तव्यों के प्रति शिथिलता बरतने के कारण उपवन बाड़ा को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया। निलंबन की अवधि में उपवन बाड़ा को प्रोजेक्ट भवन स्थित पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवम युवा कार्य विभाग में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया गया है।


नवनियुक्त पहले DSO जिन्हें सस्पेंड किया गया
उपवन बाड़ा नवनियुक्त DSO में ऐसे पहले अधिकारी बने जिन्हें कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित किया गया है। पता हो कि अब तक DSO की सेवा संपुष्टि भी नहीं हुई है और सस्पेंशन गले आ पड़ी है।
कई और DSO पर भी गिर सकती है गाज
खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा ने राज्य के सभी DSO को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल के आयोजन के लिए जरूरी सामग्री 23 दिसंबर तक किसी भी हालात में खिलाड़ियों तक पहुंच जाए। खिलाड़ियों तक सामग्रियां नहीं पहुंचीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।







