| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2022 अंडर-19 का शुक्रवार को रांची के मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स से आगाज किया गया। डीएवी झारखंड जोन बी को प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। इस प्रतियोगिता में देशभर से डीएवी स्कूलों से चुनकर आनेवाले 4000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहें हैं। इस प्रतियोगिता में कुल 25 इवेंट आयोजित हो रहें है। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स होटवार के अलावा डीएवी हेहल, डीएवी बरियातू, डीएवी गांधीनगर और डीएवी पुंदाग में सभी प्रतियोगिता आयोजित हो रहे है।


14 इवेंट खेल गांव में
प्रतियोगिता संचालन के लिए पांच जोन में बांटा गया है। इसमें सबसे अधिक 14 इवेंट मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के अलग-अलग स्टेडियम में होंगे। इनके अलावा अन्य चार स्कूलों को तीन-तीन इवेंट की मेजबानी का जिम्मा सौंपा गया है।


प्रतियोगिता का आगाज
प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के महासचिव अजय सूरी ने मशाल जला कर किया। पूरा संचालन झारखंड ओलंपिक संघ के दिशा-निर्देश पर किया जा रहा है।


शिक्षकों को जिम्मेदारी
प्रतियोगिता के संचालन के लिए सभी इवेंट के साथ दो प्राचार्यों, शिक्षकों और पीटीआई की टीम बनाई गई है। प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बताते चलें कि इस प्रतियोगिता में देश भर के तमाम राज्यों के डीएवी स्कूलों से जुड़े प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। समापन 25 दिसंबर को होगा।
शुक्रवार को आयोजित हुए प्रतिस्पर्धाओं के परिणाम
1500 मीटर फ़ाइनल खेल प्रतियोगिता का परिणाम
सनराजकुमार महतो, झरखण्ड प्रथम
शुभोदीप गोराई, पश्चिम बंगाल, द्वितीय
अंशुल हरियाणा/चंडीगढ़, तृतीय स्थान
पर रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता के परिणाम
आज के मैच में वेस्ट बंगाल ने उत्तर प्रदेश को 37:24 से, छत्तीसगढ़ ने हिमाचल को 33:22 से, हरियाणा ने मध्यप्रदेश को 50:34 से, उत्तराखंड ने राजस्थान को 47:29 से, झारखंड ने वेस्ट बंगाल को 48:28 से और दिल्ली ने छत्तीसगढ़ को 29-26 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
टीटी के परिणाम
दिल्ली की टीम ने छत्तीसगढ़ को हिमाचल प्रदेश ने मध्यप्रदेश को, बिहार ने वेस्ट बंगाल को , झारखंड ने गुजरात को आंध्र प्रदेश में उत्तर प्रदेश को हरियाणा ने राजस्थान को और उड़ीसा ने उत्तराखंड को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
चेस के परिणाम
बिहार ने हिमाचल को
ओडिशा ने मध्यप्रदेश को
उत्तराखण्ड ने छत्तीसगढ़ को
पंजाब ने उत्तरप्रदेश को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।













