| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
JSCA(जेएससीए) अंतर जिला क्रिकेट लीग U 14 की पांचवीं मैच लातेहार जिला खेल स्टेडियम में रांची और गुमला के बीच खेला गया।
जिसमें गुमला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23वें ओवर में 62 रन बनाकर ढेर हो गई। जिसमे मयंक राज 15, करण प्रताप 12 रन का योगदान दिया।
रांची की ओर से यश राज सिंह 3 , शिव राज ने 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रांची की टीम ने 10वें ओवर में 4 विकेट खोकर इस मैच को जीत लिया। ऋतुराज 28 और अभिषेक कुमार ने 13 रन का योगदान दिया। गुमला की ओर से अनिकेत राज साहू 2 विकेट चटकाए। मैच के अंपायर हेमंत ठाकुर तथा मनोज कांजीलाल थे जबकि स्कोरिंग सतीश मिश्रा ने किया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रांची के यश राज सिंह को मिला।







