| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
43वीं अखिल भारतीय महिला रेलवे हॉकी चैंपियनशिप के तीसरे दिन आज दिनांक गुरुवार को कुल 3 मैच खेले गए। पहला मैच उत्तर पूर्व रेलवे (North Eastern Railway) बनाम पश्चिम रेलवे (Western Railway), दूसरा मैच मध्य रेलवे (Central Railway) बनाम रेल कोच फ़ैक्टरी, कपूरथला (Rail Coach Factory, Kapurthala) तथा तीसरा मैच उत्तर रेलवे (Northern Railway) और उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) के बीच खेले गए।


WR की टीम 9-1 गोल से विजयी
उत्तर पूर्व रेलवे (NER) बनाम पश्चिम रेलवे (WR) के बीच खेले गए मैच में पश्चिम रेलवे (WR) की टीम 9-1 गोल से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से कप्तान नवनीत कौर ने 5 गोल एवं वर्तिका रावत ने 4 गोल तथा उत्तर पूर्व रेलवे (NER) की ओर से कोमल ने 1 गोल किए।
एक एक गोल के बराबरी पर रहा मैच
मध्य रेलवे (CR) बनाम रेल कोच फ़ैक्टरी, कपूरथला (RCF) के बीच खेले गए मैच में दोनों ही टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर रह। मैच में मध्य रेलवे (CR) की ओर से लालराऊत फेली एच ने 1 गोल और रेल कोच फ़ैक्टरी, कपूरथला (RCF) की ओर से अमनदीप कौर ने 1 गोल किए।
0-0 पर ड्रा आखरी मैच
तीसरे दिन का आखरी मैच उत्तर रेलवे (NR) और उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के बीच खेला गया। इस मैच में दोनों ही टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन गोल करने में असफल रही तथा मैच 0-0 से ड्रॉ रहा।
23 दिसम्बर शुक्रवार को चैंपियनशिप में चार मैच खेले जाएंगे। पहला मैच रेल कोच फ़ैक्टरी, कपूरथला (Rail Coach Factory, Kapurthala) बनाम पश्चिम रेलवे (Western Railway), दूसरा मैच मध्य रेलवे (Central Railway) बनाम उत्तर पूर्व रेलवे (North Eastern Railway), तीसरा मैच उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) बनाम पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) तथा चौथा मैच उत्तर रेलवे (Northern Railway) और दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) के बीच हटिया स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।







