| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
गांधीनगर गुजरात में खेली गई राष्ट्रीय सब जूनियर रग्बी प्रतियोगिता में झारखंड बॉयज रग्बी टीम ने खेल का बेहतर प्रदर्शन दिखाया। हालांकि फाइनल में बिहार के हाथों झारखंड को 10-0 से हार का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि सेमीफाइनल में दमदार प्रदर्शन के दम पर केरल को 15-0 से हराकर झारखंड की टीम फाइनल में प्रवेश किया था।







