| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में झारखंड और गोवा के बीच खेला जा रहा रणजी ट्रॉफी मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ चला है। मुकाबले के तीसरे दिन गोवा की पहली पारी 362 रनों पर सिमट गई। झारखंड को पहली पारी में 24 रनों की बढ़त मिल गई। गोवा की ओर से एकनाथ केरकर 73, र्दशन मिसाल 71, मोहित 39 और लक्ष्य गर्ग ने 20 रनों की पारी खेली है। झारखंड की ओर से शाहबाज नदीम व उत्कर्ष को 4-4 और सुशांत मिश्रा व अनुकूल राय को एक एक विकेट मिला।







