| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
गांधीनगर गुजरात में खेली जा रही राष्ट्रीय सब जूनियर रग्बी प्रतियोगिता में झारखंड बॉयज रग्बी टीम ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है और सेमीफाइनल में दमदार प्रदर्शन के दम पर केरल को 15-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में झारखंड का मुकाबला बिहार से होगा।
आज दोपहर बाद लगभग 3 बजे से फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।







