| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
24वीं मिनी और युथ राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता 23 से 25 दिसम्बर 2022 तक परादिप पोर्ट स्टेडियम जगतसिंह पुर उड़ीसा में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड बालक, बालिका टीम हटिया स्टेशन से परादिप उड़ीसा के लिए रवाना हुई।
मिनी बालक वर्ग – आयुष खलखो कप्तान, सचिन सिंह, मोहित कुमार, पीयूष कुमार कोच सत्यम उरांव शामिल हैं l
मिनी बालिका वर्ग- अंशु कुमारी कप्तान, किरण कुमारी, मनीषा कुमारी, अनुष्का खलखो, लक्की कुमारी, सीपू कुमारी, रानी कुमारी,ज्योति कुमारी, सोनाली कुमारी कोच शशांक शेखर शामिल हैं।


युथ बालक वर्ग – अनिमेष शर्मा कप्तान, लक्ष्य नाग, पीयूष कुमार शर्मा, सत्यम कुमार,विशाल दास, यश कुमार जायसवाल, प्रियांशु श्रीवास्तव, अशीष कुमार, कोच रवि कुमार शामिल हैं l
युथ बालिका वर्ग – खुशी कुमारी कप्तान, बबली कुमारी, पूजा कुमारी, सुचिता कुमारी, अनुष्का कुमारी, ज्योति कुमारी, शिवानी कुमारी, सोनी कुमारी, मुनिता कुमारी, कोच स्वाति प्रभा शामिल हैं l
यह जानकारी टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव ब्रजेश प्रसाद ने दी है।


इधर रांची के 10 कराटे खिलाड़ी इसकु इंटरनेशनल कराटे कप के लिए हटीया स्टेशन से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए।
इंस्टिट्यूट ऑफ़ शोतोकान कराटे यूनाइटेड की ओर से दो दिवसीय इसकु इंटरनेशनल कराटे कप 2022 का आयोजन कंकरिया लेक अहमदाबाद में किया जा रहा है, जिसमे रांची के 10 खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है। जो आज हटीया से राउरकेला और राउरकेला से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई है।
चयनित खिलाड़ी
सोनिया सिंह, आरती कुमारी, खुशबू कुमारी, रोहिणी टोप्पो सभी सीनियर केटेगरी में खेलेगी, ओमैर अरफ़ात जूनियर केटेगरी में खेलेगा, कंचन कुमारी कैडेट में खेलेगी, आस्था, आकांक्षा, मृण्मय प्रतिम डेका व समीर सब जूनियर केटेगरी में खेलेगा और टीम मैनेजर किरण सिंह व टीम कोच के रूप में सेंसेई इबरार कुरैशी रहेंगे और ऑफिसियल में आरती कुमारी रहेगी. यह जानकारी सेंसेई मोहम्मद इबरार कुरैशी ने दी है।







