रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्पेन FIH नेशंस कप चैंपियनशिप में भारतीय महिला हॉकी टीम हिस्सा लेने के बाद, चैंपियन भारतीय हॉकी टीम सोमवार को रांची पहुंची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इन खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। बताते चलें कि ये खिलाड़ी 20 दिसंबर से आयोजित 43वीं ऑल इंडिया रेलवे हॉकी चैंपियनशिप में विभिन्न टीमों से अपने-अपने जोन के लिए हिस्सा लेंगे।
झारखंड की निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग सहित टीम के कुल 11 खिलाड़ी रांची पहुंचे, सभी खिलाड़ियों का हॉकी झारखंड के द्वारा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोर दार स्वागत किया गया। मौके पर हॉकी झारखंड के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।
43वीं ऑल इंडिया रेलवे हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले भारतीय हॉकी टीम के ये सदस्य रांची पहुंचे।
नवनीत कौर
निशा
नेहा
वंदना कटारिया
सुशीला चानू पुखरामबम
नवजोत कौर
संगीता कुमारी
ब्यूटी डुंगडुंग
गुरजीत कौर
निक्की प्रधान
सलीमा टेटे
ये सभी खिलाड़ी स्पेंन से सीधे रांची पहुंचे हैं। रांची के हटिया स्थित रांची रेल मंडल के एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में 20 दिसंबर से आयोजित 43वीं ऑल इंडिया रेलवे हॉकी चैंपियनशिप में विभिन्न टीमों से भाग लेंगे।