रांची
टीम sportsjharkhand.com |
द ग्रेट खली राजधानी रांची पहुंचे हैं। एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने वह रांची आए हैं। एक प्रोडक्ट का लॉन्चिंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वह शामिल हुए हैं।
गौरतलब है कि दिलीप सिंह राणा (खली) एक भारतीय पेशेवर पहलवान कुश्ती प्रमोटर और अभिनेता भी हैं। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के घिरैना गांव के रहने वाले दिलीप सिंह राणा को डब्ल्यूडब्ल्यूई में द ग्रेट खली के नाम से जाना जाता है। इन्होंने अपने पेशेवर कुश्ती की शुरुआत वर्ष 2000 में की थी। खली पेशेवार कुश्ती करियर की शुरुआत करने से पहले पंजाब पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक थे। खली ने चार हॉलीवुड फिल्में, दो बॉलीवुड फिल्में और कई टेलीविजन शो में भी हिस्सा लिया है। रांची में खली का भव्य स्वागत किया गया, ढोल नगाड़ों के साथ कार्यक्रम स्थल तक खली पहुंचे।
देखें वीडियो…..