रांची
टीम sportsjharkhand.com |
वेलेंसिया, स्पेन में आयोजित एफआईएच (FIH) नेशन्स महिला हॉकी प्रतियोगिता 2022 में आज शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान स्पेन को 1- 0 से पराजित कर विजेता बनी।
विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग है। प्रतियोगिता में इन चारों ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता के विभिन्न मैचों में संगीता, ब्यूटी और सलीमा ने एक-एक गोल भी किए। भारतीय टीम के विजेता होने पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह सीईओ रजनीश कुमार उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी कोषाध्यक्ष आश्रिता लाकड़ा सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम शुक्रवार को एफआईएच नेशन्स कप के सेमीफाइनल में आयरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में पराजित किया था। इस टीम ने पूल B में चिली को 3-1, जापान को 2-1 और दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से पराजित कर जीत दर्ज की है। आत्मविश्वास से भरी भारतीय महिला हॉकी टीम मेजबान स्पेन को फाइनल मुकाबले में हरा दिया है।
इस टीम में झारखंड की 4 खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंग डुंग ने खेल का उम्दा प्रदर्शन दिखाया ।