रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भुवनेश्वर में 20 से 30 दिसंबर तक आयोजित क्वालीफाई खेलो इंडिया यूथ गेम U-18 हॉकी प्रतियोगिता के लिए पिछले एक सप्ताह से अधिक समय तक झारखंड 25 – 25 महिला पुरुष हॉकी खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18-18 खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड टीम के लिए चयनित किया गया है।
हॉकी झारखंड के महासचिव ने इन खिलाड़ियों की नाम की सूची जारी की हैं। ये टीम रविवार को भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी।