| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
फुटबॉल स्टेडियम पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा में 17 दिसंबर 2022 को हॉकी चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। जहां पश्चिमी सिंहभूम के सभी प्रखंडों से लगभग 100 प्रतिभागी बालक और बालिका भाग ले रहे हैं। जो बच्चे चयनित होंगे वे बच्चे झारखंड सरकार द्वारा संचालित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र और सेंटर फॉर एक्सीलेंस केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।


सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर के उच्च प्रशिक्षण और सभी सुविधाएं चयनित प्रतिभागियों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इस चयन प्रक्रिया में खेल विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त चयनकर्ता के रूप में हॉकी के द्रोणाचार्य अवार्डी नरेंद्र सैनी, ओलंपियन मनोहर टोपनो, राजू साहू एथलेटिक्स प्रशिक्षक शामिल हुए। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी और पश्चिमी सिंहभूम जिला हॉकी एसोसिएशन के सचिव वीर सिंह मुंडा भी उपस्थित थे।







