| रांची |
तुर्की के इस्तांबुल में संपन्न वर्ल्ड जूनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता -2022 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली बिपाशा सिंह का रांची में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की।
बताते चलें कि झारखंड की रहने वाली बिपाशा सिंह तुर्की के इस्तानबुल में वर्ल्ड जूनियर पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। बिपाशा ने 52 किलोग्राम कैटेगरी में भाग लेकर ब्रॉन्ज मेडल को प्राप्त किया है। बिपाशा के इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार के साथ साथ खेल प्रेमियों में भी खुशी की लहर है।







