| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय महिला हॉकी टीम शुक्रवार को एफआईएच नेशन्स कप के सेमीफाइनल में आयरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में पराजित किया है। सविता पूनिया की अगुवाई वाली टीम को अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। इस टीम ने पूल B में चिली को 3-1, जापान को 2-1 और दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से पराजित कर जीत दर्ज की है। आत्मविश्वास से भरी भारतीय महिला हॉकी टीम मेजबान स्पेन के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगी। बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को स्पेन के वालेंसिया में जारी महिला FIH नेशंस कप 2022 में आयरलैंड को शूटआउट में 2-1 से हराकर फ़ाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की है।
गौरतलब है कि इस टीम में झारखंड की 4 खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंग डुंग भी खेल रही है। जिनका प्रदर्शन लगातार इस टूर्नामेंट में बेहतर देखने को मिला है।
टीम के इस प्रदर्शन से हॉकी इंडिया के साथ-साथ हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने भी टीम और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है। विभिन्न खेल एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है।







