| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
दिल्ली में हुए नॉर्दर्न इंडिया ओपन नेशनल लेवल स्क्वैश टूर्नामेंट U13 में यूपी की एरोमा विनर बनी है। जबकि झारखंड की ब्रिया शर्मा रनर अप रही।
इस नेशनल इवेंट में 359 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा ब्रिया शर्मा के इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल और उनके सहपाठियों ने खुशी जाहिर की है, बताते चलें कि क्रॉस कोर्ट के कोच पुनीत पारीक, निलेश उदय और विजय अहम का योगदान रहा। रांची क्रॉस कोर्ट की संचालक श्वेता बुधिया बच्चों को प्रमोट कर रही है। ब्रिया शर्मा के साथ आध्या बुधिया एचसीएल 12वीं इंडियन जूनियर ओपन चैंपियनशिप में झारखंड को रिप्रेजेंट करेंगे। श्वेता ने कहा कि जनवरी में होने वाले जूनियर चैंपियनशिप में प्लेयर और अच्छा परफॉर्म करेंगे। जूनियर ओपन टूर्नामेंट में कई देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।







