| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी के एलिट ग्रुप सी के मुकाबले में केरल ने झारखंड को हरा दिया है। केरल की टीम ने झारखंड को 85 रनों से शिकस्त दी है। केरल के जलज सक्सेना मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए हैं।
गौरतलब है कि झारखंड और केरल के बीच खेले गए, इस मुकाबले में केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 475 रन बनाए। ईशान किशन की शतकीय पारी के बावजूद यह मैच झारखंड हार गया।
बताते चलें की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए केरल की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाया और पारी घोषित कर दी। झारखंड को दूसरी पारी में 323 रनों का लक्ष्य मिला। हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए झारखंड की टीम 237 रन ही बना पाई।
केरल ने झारखंड को 323 रनों का दिया था लक्ष्य, झारखंड की टीम 237 रन ही बना पाई। इस मैच की पहली पारी में केरल के जलज सक्सेना 5 विकेट, जबकि दूसरी पारी में 4 विकेट लिए, दूसरी पारी में उन्होंने 23 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। झारखंड के शाहबाज नदीम ने पहली पारी में 5 विकेट झटके।
पहली पारी में केरल के अक्षय चंद्रन 150 रनों की पारी खेली।
सिज्मोन- 83
संजू सैमसन -72
पहली पारी में झारखंड के ईशान किशन ने 132 रन की शतकीय पारी खेली।
सौरभ तिवारी ने 97 रन का योगदान टीम के लिए दिया। बता दें कि केरल को 135 रनों की बढ़त मिली थी।
दूसरी पारी में केरल के आर प्रेम ने 74, जलज सक्सेना ने 23, झारखंड के कुशाग्र ने 92 रनों की पारी खेली।







