| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 के आयोजन के लिए खेलकूद और युवा कार्य निदेशालय के कार्यालय में आयोजन समिति की बैठक की गई।
इस बैठक में मुख्य रूप से सब कमेटी बनाने पर चर्चा की गई। जिसमें स्वागत समिति ,पंजीकरण समिति, आवासन समिति, भोजन समिति, तकनीकी समिति, चिकित्सा समिति, मैदान व्यवस्था समिति, उद्घाटन और समापन समारोह समिति, वाहन समिति, प्रचार प्रसार समिति, मीडिया समिति का गठन किया गया।
दो मैदान में होंगे मैच
मैच का संचालन रांची के दो मैदान, मोराबादी स्थित मंदिर मैदान और बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी में होगा। जबकि खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोराबादी में की जाएगी। मैच का उद्घाटन 26 दिसंबर को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी में और समापन 29 दिसंबर 2022 को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में ही होगा। उद्घाटन और समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
4 जोन के विजेता और उपविजेता टीम लेंगे हिस्सा
इस प्रतियोगिता में चारों जोन के विजेता और उपविजेता महिला वर्ग, पुरुष वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता नॉकआउट कम लीग आधार पर खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता के विजेता टीम महिला और पुरुष दोनों वर्ग में 300000 और उपविजेता को 200000 जबकि तीसरे स्थान आने वाले दोनों वर्ग के खिलाड़ी को 50,000-50,000 की पुरस्कार राशि दिया जाएगा। इन सभी टीमों को खेल किट भी उपलब्ध कराया जाएगा।







