| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची जिला टेनिस वॉलीबॉल संघ और टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में 17 दिसंबर से 18 दिसंबर तक दूसरा झारखंड राज्य स्तरीय मिनी अंडर-14 आयु वर्ग और यूथ अंडर 21 आयु वर्ग बालक बालिका और सीनियर ओपन पुरुष महिला प्रतियोगिता सह चयन प्रक्रिया का आयोजन रांची के मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय में किया जा रहा है।
इस चयन प्रक्रिया के आधार पर चयनित खिलाड़ी आने वाले 24वीं राष्ट्रीय मिनी और यूथ प्रतियोगिता जो कि 23 से 25 दिसंबर 2022 तक उड़ीसा के पारादीप पोर्ट स्टेडियम में आयोजित है। उसमें हिस्सा लेंगे। जबकि 24वीं सीनियर ओपन राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता 5 जनवरी 2023 से 7 जनवरी 2023 तक दिल्ली ग्रेटर नोएडा एनसीआर कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित किया जाएगा। जहां झारखंड के राज्य स्तरीय टीम भी हिस्सा लेंगे।


जानकारी के मुताबिक 17 से 18 दिसंबर तक आयोजित इस ट्रायल प्रतियोगिता में किसी भी जिले के किसी भी स्कूल, कॉलेज, क्लब के बालक-बालिका और महिला-पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।







