रांची
टीम sportsjharkhand.com |
टाटा स्टील और टाटा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में जमशेदपुर में संचालित हॉकी झारखंड से मान्यता प्राप्त पुरुष हॉकी अकादमी नवल टाटा हॉकी अकादमी बालक वर्ग के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 17-18 दिसंबर को एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम,सिमडेगा में आयोजित किया गया है।
जिन खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2009 तक है। वैसे खिलाड़ी 17 दिसंबर के ट्रायल में भाग ले सकते हैं। वहीं जिन खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 तक है। वे 18 दिसंबर को चयन ट्रायल में भाग लेंगे।
17 दिसंबर का चयन ट्रायल सुबह 10:30 बजे से और 18 दिसंबर का चयन ट्रायल सुबह 8:15 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में आयोजित है।