| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
शनिवार को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का चुनाव संपन्न हो गया। उड़न परी पीटी ऊषा की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय एक्जीक्यूटिव कमिटी में कम से कम 8 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के शामिल निर्वाचित/नामांकित होने के बाद खेल महासंघों के ज्यादातर मठाधीश कब्जियत के रोगी हो गए हैं। IOA की सर्वोच्च प्रशासनिक पदों पर खिलाड़ियों की उपस्थिति उन्हें फूटे आंखों नहीं सुहा रही है। इसलिए अब भारतीय एथलेटिक्स संघ के “रिंग मास्टर” के इशारे पर IOA संविधान के आईने में Sportsmen of Outstanding Merit (SOM) की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाने लगे हैं।
AGM के दौरान ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के प्रत्याशी ने उठाया सवाल
शनिवार को IOA की AGM का पहला एजेंडा था Formal ratification of incorporating the Sportsmen of Outstanding Merit into the General Assembly.
जैसे ही ये एजेंडा आया ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के प्रत्याशी सुमन ने आपत्ति की। सुमन ने IOA के संविधान की धारा 3.7 को आधार बनाते हुए SOM की वैधता पर सवाल उठाए।
Article 3.7
“Eight (8) Sportspersons of Outstanding Merit, including four (4) male and four (4) female. They shall be selected by the Athletes Commission and shall be ratified by the General Assembly, prior to the election of the IOA Office Bearers from among candidates who meet the requirements stipulated in Article 1.11. They shall be selected for a term of four (4) years, until the next elections. The same persons cannot be selected for more than two terms in total.”
पता हो कि IOA के संविधान संशोधन और निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया सर्वोच्च न्यायालय और IOC के दिशा निर्देशों के अनुरूप हुई है। पहली बार SOM को IOA में मजबूती के साथ प्रतिनिधित्व मिला है और यही बात मठाधीशों को नहीं पच रही। SC, IOC और सरकार कहीं से मठाधीशों को ‘पेट सफा’ नहीं मिल पा रही, इससे ये बीमारी लाईलाज होने की ओर बढ़ रही है।




IOA चुनाव की घोषणा से पहले, नामांकन के दौरान और नामांकन के बाद भारतीय एथलेटिक्स संघ का कार्यालय खेल महासंघों के मठाधीशों का अड्डा बना रहा। ‘रिंग मास्टर’ की मौजूदगी में चुनावी स्वयंवर (IOA चुनाव) की रणनीति बनती पिटती रही। दर्जनों नामांकन इसी कार्यालय में दफन हो गए। स्वयंवर के संभावित दूल्हे (प्रत्याशी), सोहबाला (प्रोपोजर और सेकेंडर) और बाराती (वोटर) सबके सब तैयार थे लेकिन दुल्हन (IOA) अपना वर (टीम) किसी और को चुन चुकी थी। इसके बावजूद कुछ दूल्हे स्वयंवर में पहुंच गए और अपनी भद्द पिटवा बैठे।







