| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
जालंधर में आयोजित 71वें अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में, शनिवार 10 दिसम्बर को झारखंड पुलिस वॉलीबॉल टीम ने अपने पहले मैच में मध्य प्रदेश पुलिस टीम को सीधे सेटों में हराकर विजय अभियान की शुरुआत की है।
मैच का स्कोर 25-21, 25-18, 25-19 रहा।
इस मैच के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर सुखपाल सिंह अर्जना अवॉर्ड विजेता और बीएसएफ के सुरजीत सिंह बीएसएफ के पंहुचे। झारखंड पुलिस की ओर से कैप्टन छोटे लाल यादव, सेंटर मंतुन शाह, जयशंकर राय, मधुसूदन राय, धनंजय सिंह, कमल और लिबेरो बिमल ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह और दिनेश सिंह है। यह प्रतियोगिता 10 दिसंबर से 15 दिसंबर 2022 तक अयोजित हो रहा है।







